April 29, 2024
emu ka anda

Emu Bird : एमू का अद्भुत अंडा – एक परिवार का हो सकता है नास्ता

एमू का अद्भुत अंडा इतना बड़ा की पूरे परिवार का हो जाए नास्ता

दुनिया भर के लोग अंडे को अपने आहार का एक अहम हिस्सा मानते हैं क्योंकि यह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन सामान्य मुर्गी का अंडा तो छोटा होता है फिर भी जिसे उबालने में भी 8-10 मिनट लगते हैं इसके बाद भी एक व्यक्ति को तो 4-5 अंडे खाने पड़ते हैं भूख मिटाने के लिए!

यह भी पढ़े : टमाटर खाने के फायदे तो अनेक है लेकिन ये भी जान ले 1 दिन में कितने खाये टमाटर जो पूरा फायदा मिले

अब कल्पना कीजिए अगर कोई ऐसा अंडा होता जो बहुत बड़ा होता, एक ही अंडे को उबालने से पूरे परिवार के लोगों का पेट भर जाता। कितना शानदार होता न! दोस्तों, ऐसा एक अंडा वाकई में है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

देखें Video देखें

Emu Bird की Farming कैसे करें ?

शुतुरमुर्ग के अंडे तो आपने अवश्य ही देखे होंगे। वे इतने बड़े-बड़े होते हैं कि उन्हें डेढ़ घंटे तक उबालने पर भी पूरा परिवार एक ही अंडे से अपनी भूख मिटा सकता है। लेकिन हम आपको जिस अंडे के बारे में बताने जा रहे हैं वह और भी खास है। यह एमू पक्षी का अंडा है जो न सिर्फ बहुत बड़ा और पोषक होता है बल्कि सुंदर रंग-बिरंगे छिलके के लिए भी प्रसिद्ध है।

See also  प्याज खाने के नुकसान पहले जान ले और फिर सोचे कितनी खानी है

यह भी पढ़े : जीरा पानी पिए और फायदा उठाये – जाने क्या फायदे होते है जीरा पानी पीने के

यह अंडा देखने में भी किसी अजूबे से कम नहीं है और इसकी आमलेट कितनी बड़ी बनेगी ये तो आप जान ही गए होंगे।

एमू के अंडे का आकार और रंग-रूप देखने लायक होता है। यह आकार में मुर्गी के अंडे से कहीं बड़ा होता है। इसे पकाने में भी ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक अंडा पूरे 5 सदस्यीय परिवार के लिए काफी हो जाता है। इसका वजन आधा किलो से लेकर एक किलो तक हो सकता है। अंदर इतनी ऊर्जा होती है कि कई लोग एक ही अंडे से पेट भर सकते हैं। वाकई एमू का अंडा एक अनोखा और शानदार आहार है!