दुनिया के सबसे आलसी जानवर जो है आपकी सोच से भी ज्यादा सुस्त

Last Updated on July 29, 2023 12:48 pm by AyurvedJi

दोस्तों क्या आप जानते है दुनिया के सबसे आलसी जानवर कौन से है अगर आप नहीं जानते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़कर आपको मजा आ जायेगा। इस दुनिया में अनेको प्रकार के जीव जंतु रहते है इनमे कुछ तेज होते है तो कुछ धीमे लेकिन इस पोस्ट हम दुनिया के सबसे सुस्त जानवरो के बारे में जानेंगे।

दुनिया के सबसे आलसी जानवर कौन से है ? (5 Slowest Animals)

चलिये जानते है कौन है दुनिया के सबसे सुस्त जानवर या दुनिया सबसे धीरे चलने वाले जीव जो चलते भी धीमे है और सभी काम भी धीमे धीमे करते है चाहे फिर खाना खाना हो या कुछ और करना हो :

यह भी पढ़े : जाने आखिर क्या होते है आलू खाने से नुकसान

1. Sloth : स्लोथ

Sloth : दुनिया का सबसे सुस्त जानवर है स्लोथ और यह इतना धीमा होते है की इन्हें एक के बाद दूसरा पैर रखने में कई सेकंड लग जाते है। ये दिन में सोते ही रहते है सिर्फ लगभग 4 घंटे तक ही ये जागते है जिसमे ये पत्ती खाते है।

portrait of sloth hanging upside down on branch
Photo by Roxanne Minnish on Pexels.com

2. Koala : कोअला

इन्हें कोअला बियर भी कहते है। ये भी सुस्ती में स्लोथ से कम नहीं होते है बहुत कम ही ये जागते है जिसमें ये भोजन करते है। ये जिन पत्तियों को खाते है वे विषाक्त होती है और इन्हें पचाने के लिये कोअला को काफी मेहनत लगती है।

यह भी पढ़े : क्यों लगता है पिस्ता खाने में नमकीन

close up photo of grey koala bear
Photo by Flip Side on Pexels.com

3. Opossum : ओपस्सम

ये तो 24 घंटो में से लगभग 18 घंटे तो सोने में ही गुजार देते है। तो आप सोच सकते है की ये दिन में कितने समय सक्रिय रहते है ओर तो ओर ये चलते भी इतने धीरे है की आप देखने में भी थक जाओ।

curios hairy possums in zoological park
Photo by Skyler Ewing on Pexels.com

4. Giant Panda : विशाल पांडा

पांडा अपनी क्यूटनेस के लिये अधिक जाने जाते है। ये काले सफ़ेद रंग के होते है और इनका स्वभाव शांत होता है। इनको खाना और आराम करना बहुत पसंद होता है। इनके बच्चे भी बहुत क्यूट होते है और नटखट भी जिन्हें खेलना बहुत पसंद होता है। ये दिन में 10 घंटे के लगभग सोते है।

यह भी पढ़े : खाली पेट किसमिस का पानी पीये और फायदा उठाये

photo of panda and cub playing
Photo by Diana Silaraja on Pexels.com

5. Python : पायथन

पायथन एक विशालकाय साँप इसे तो आप सभी जानते होंगे किन्तु इसे जैसा आपने मूवी में देखा है वैसा ये असल में बिलकुल भी नहीं होता है न ही ये इतना तेज होता है और न ही इतना बड़ा किन्तु वैसे साँपो में सबसे बड़े होते है और धीमे धीमे चलते है। ये जब भोजन कर लेते है उसके बाद तो ये बस सोते रहते है या आराम करते रहते है। ये अलग अलग जगहों पर अनेक रंगो में पाये जाते है जो देखने में भी बहुत आकर्षक होते है।

pit viper
Photo by will on Pexels.com

तो ये है दुनिया के सबसे आलसी जानवर जो अपना हर एक काम सुस्ती से धीरे धीरे करते है।