विटामिन के बारे में तो आप सभी जानते है लेकिन Vitamin B2 के बारे में आपको नहीं पता होगा।
विटामिन B2 को राइबोफ्लेविन भी कहते है और यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है जो कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक है।
यह ऊर्जा के उत्पादन में सहायता करता है और कोशिकाओं को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने के लिये सक्षम बनाता है।
यह हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी भूमिका निभाता है और ये लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन ले जाती हैं।
विटामिन B2 त्वचा, बालों और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए भी एक उपयोगी तत्व है। यह इनके कोशिकाओं के स्वस्थ विकास में मदद करता है।
विटामिन B2 के स्रोत इस प्रकार हैं - दूध, पनीर, अंडा, गेहूँ की ज्वार, हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम आदि। इन सभी खाने की चीजों में यह अच्छी मात्रा में मिलती है।
Vitamin B2 की दैनिक आवश्यकता आयु और लिंग पर निर्भर करती है। यह वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन 1.3mg और वयस्क महिलाओं को 1.1mg की आवश्यकता होती है।
इसके बारे में और जाने