पालक साग खायो स्वास्थ्य बनाओ
यह सभी पत्तेदार सब्जियों में बहुत ज्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है इसीलिए इसका सेवन अवश्य करे।
पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पालक के साग में मौजूद लोहा एनीमिया जैसी समस्याओं से लड़ने में मददगार है। यह रक्त की कमी को दूर कर वृद्धि करता है।
पालक में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर कर पेट को दुरुस्त करता है।
पालक के साग का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक होता है और तो और यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मददगार है।
पालक में बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेज़ेंथिन आँखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होते हैं।