आँखों के लिये क्या खाये जिससे आँखे रहे स्वस्थ

Last Updated on August 25, 2023 5:35 pm by AyurvedJi

आँखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। वे हमें दुनिया को देखने और अनुभव करने में सक्षम बनाती हैं लेकिन आज की लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र के साथ धीरे-धीरे हमारी आँखों की रोशनी कमजोर होने लगती है और ऐसे में तो आँखों का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि सही आहार ही आँखों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रख सकता है। आइए जानते हैं आँखों के लिये क्या खाये कौन से आहार होते है फायदेमंद :

आँखों के लिये क्या खाये सबसे ज्यादा

आँखों के लिए फायदेमंद आहार कौन से होते है चलिये जान लेते है :

सब्जियाँ

हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी आदि आँखों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें ल्यूटिन, विटामिन A, C और E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। जो व्यक्ति इनका सेवन करते है उनकी आँखों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और साथ ही उनके शरीर का स्वास्थ्य भी ठीक होता है।

See also  जानिये सिंघाड़े के लड्डू खाने के फायदे, क्या खाएंगे आप

फल

कई फल आँखों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। खासकर संतरे, स्ट्रॉबेरी, नाशपाती और अंगूर जैसे फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आँखों की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से आँखों की रोशनी बरकरार रहती है और हम इस रंगीन दुनिया में जीने का आनंद लेते रहते है।

दूध और दूध से बने उत्पाद

दूध और दूध से बने उत्पाद भी आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वैसे तो दूध में सभी पोषक तत्व पाए जाते है किन्तु आँखों के लिए इसमें विटामिन A पाया जाता है जो रात के अंधेरे में देखने में मदद करता है जिससे रतौंधी की बीमारी नहीं होती है। इसके अलावा इस में कैल्शियम भी होता है जो आँखों के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।

आँखों को स्वस्थ रखने के उपाय

  • पर्याप्त नींद लें : यह आवश्यक है की आपकी अँखियो को भी आराम मिले जिससे वे स्वस्थ रहे।
  • धूप से बचें : आँखों को ज्यादा तेज रोशनी में ज्यादा नहीं रखना चाहिये।
  • नियमित आँखों की जाँच करवाएँ : समय समय पर या जब आपको आँखों में कोई दिक्कत महसूस हो तब आपको जाँच करवा लेनी चाहिये।
See also  जानिये 1 दिन में कितने टमाटर खाने चाहिए - दैनिक भोजन में मात्रा

इस प्रकार संतुलित आहार और सही जीवनशैली आँखों को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम तरीका है। उपरोक्त दी गयी चीजों को अपने दैनिक भोजन में शामिल करके आप अपनी आँखों का खास ख्याल रख सकते हैं और उन्हें मजबूत बनाए रख सकते हैं।

क्या गाजर खाने से हमारी आँखों की रोशनी तेज हो जाती है ?

देखिये ये जरूरी नहीं है लेकिन यदि आप गाजर खाते है तो ये आपकी आँखों के स्वास्थ्य के लिये अच्छा है और आपकी आँखों की रोशनी पर भी इसका पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।